स्क्रीन मिक्स द्वारा साझा किया जा रहा है वीडियो सती प्रथा का नहीं बल्कि नेपाल में वधू विदाई का है

0
701
फर्जी
स्क्रीन मिक्स द्वारा किया गया यह दावा फर्जी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्विटर, पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने का मुख्य कारण है वीडियो से जुड़ा शीर्षक, जिसमें दावा किया गया है कि यह वीडियो भारत के किसी जनजाति का है, जहां एक महिला को उसके पति के मृत्यु के बाद उसे जिंदा ही दफना दिया जा रहा है। कई लोगों वीडियो को सती प्रथा से जोड़ कर देख रहें है। बता दें कि यह वीडियो को अरब देश के मनोरंजन जगत के मुख्यधारा मीडिया स्क्रीन मिक्स ने साझा किया है। इस वीडियो का टाइटल अरबी भाषा में लिखा गया है।

वीडियो में एक महिला जो वधू के लिबास में है, उसे कुछ आदमी एक लकड़ी के वस्तु में बैठाकर, और अपने कंधे पर रखकर ले जा रहें हैं। इस बीच महिला ज़ोर ज़ोर से रो रही है। वीडियो के कीफ्रेम में पहाड़ भी नज़र आ रहा है।

यह वीडियो ट्विटर पर अरब देश में स्थित ट्विटर हैंडल स्क्रीन मिक्स ने सबसे पहले साझा किया और दावा किया कि यह भयवाह वीडियो भारत के किसी जनजाति का है। इस रीति में पत्नी को अपने मृत पति के साथ जिंदा जमीन में दफना दिया जाता है।

इस वीडियो को अयिशा मुहम्मद ने भी साझा किया और दावा किया कि यह ‘महिला सती प्रथा के भेट चढ़ रही है। क्या कोई सत्यापित कर सकता है काफी दर्दनाक दृश्य है।‘

हरगेसवी नामक ट्विटर यूजर ने स्क्रीन मिक्स के वीडियो का हवाला देते हुए भारत और हिंदू धर्म का विरोध करते हुए लिखा कि, “ यह बिल्कुल सच घटना है। भारत में यह आम बात है, अक्सर पत्नी को पति के मरने के बाद उसे भी जला दिया जाता है। यह महिलाओं के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है।”

अब्दुल रहमान ने भी स्क्रीन मिक्स के वीडियो का हवाला देते हुए लिखा कि, “ यह हाल ही की घटना है। यह सती प्रथा का प्रचलन है, जहां महिला अपनी मृतक पति के साथ जबरदस्ती जला दिया जाता है।”

मियां ओमर ने तो संयुक्त राष्ट्र को टैग कर हस्तक्षेप करने की मांग कर डाला।

इसके अलावा बहुत लोगों ने इस वीडियो पर समान राय रखी। आप इसे यहां, यहां और यहां देख सकते हैं।

स्क्रीन मिक्स द्वारा साझा किया गया वीडियो को फिलहाल करीबन पचास लाख लोग देख चुके हैं। 500 से करीब रीट्वीट और तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया हुआ है। यानी यह वीडियो आग की तरफ ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह वीडियो भारत के जनजाति का है। क्या भारत में अभी भी कोई परंपरा चल रही है, जहां इस प्रकार के घटनाएं हो रही है? क्या सती कुप्रथा अभी भी भारत के किसी कोने में सांस ले रही है? 

क्या है इस वीडियो की सच्चाई, चलिए देखते हैं।

यह भी पढ़े: ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट की वजह क्या कवच टेकॉन्लॉजी का फैल होना है? फैक्ट चेकिंग रिपोर्ट

फैक्ट चेक

हमने अपनी पड़ताल की शुरुआत वीडियो का कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करके किया। गहरी खोज के बाद हमें यह जानकारी मिली कि यह वीडियो नेपाल में लड़की की शादी के बाद विदाई का है । नेपाल का यह वीडियो बजहांग का है।

यह वीडियो पहली बार टिक टोक पर Laxu Sapkota द्वारा शेयर किया गया था। हालांकि भारत में टिक टोक पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन आप इस वीडियो को VPN के मदद से देख सकते है।

https://www.tiktok.com/@laxu.sapkota/video/7234540415913856263?is_from_webapp=1&sender_device=pc&web_id=7241108098264466986

सिवाय इसके हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट साझा किया है ताकि आप स्क्रीन मिक्स द्वारा फैलाए जा रहें फेक न्यूज़ के गिरफ्त में ना आए।

Source- Tiktok
Source- Tiktok

इसके अतिरिक्त हमने इस वीडियो और नेपाल में चल रही बीहे रीति के बारे में और जानकारी प्राप्त करने हेतु हमने यूट्यूब पर जाकर “बजहांग बीहे” कीवर्ड टाइप कर सर्च किया।

हमें यूट्यूब पर कई ऐसी कई सारी वीडियो मिली जो यह सुनिश्चित करता है कि स्क्रीन मिक्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो किसी भारत के जनजाति द्वारा सती प्रथा का वीडियो नहीं बल्कि नेपाल में शादी के बाद वधू का विदाई का वीडीयो है।

ऊपर उल्लेख किए गए तमाम प्रमाण के बाद सिद्ध होता है कि स्क्रीन मिक्स एवं अन्य कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहें दावे फर्जी है।

यह काफी अचंभित करने वाली बात है कि स्क्रीन मिक्स जो कि खाड़ी के देशों में मोनोंरजन जगत का एक मुख्यधारा मीडिया है उसको ऐसी भारत विरोधी भाषा का प्रयोग आखिर क्यों करना पड़ा! अतः इससे यह साबित होता है कि भारत और हिंदू धर्म को कलंकित करने का प्रयास जोरों- सोरो से भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में उग्र रूप से चल रहा है।

दावास्क्रीन मिक्स और अन्य कट्टरपंथियों ने दावा किया कि एक वीडियो भारत के किसी जनजाति का है। वीडियो में महिला को जबरदस्ती सती प्रथा की भेट चढ़ाया जा रहा है।
दावेदारस्क्रीन मिक्स और अन्य इस्लामिस्ट कट्टरपंथी
फैक्ट चैकफर्जी

यह भी पढ़े:मोहम्मद आसिफ का दावा कि उत्तरकाशी में नाबालिक लड़की घर से भाग गई निकला फर्जी, लड़की का हुआ था अपहरण

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं