बसपा उम्मीदवार द्वारा एक युवक को पीटने का विडियो साझा कर कांग्रेस ने बताया भाजपा गठबंधन का

0
946
बसपा उम्मीदवार+युवक को पीटने का विडियो+कांग्रेस+झूठा दावा+बीजेपी गठबंधन
बसपा उम्मीदवार द्वारा एक युवक को पीटने का विडियो साझा कर कांग्रेस ने बताया बीजेपी गठबंधन का

26 अप्रैल 2023 को यूपी कांग्रेस ने ट्विटर पर एक विडियो साझा किया। इस विडियो में एक शख्स, एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। यूपी कांग्रेस ने दावा किया कि विडियो में पिटाई करने वाला शख्स ज्ञानपुर सीट से, निषाद- भाजपा गठबंधन पार्टी का विधायक विपुल दुबे है। विपुल दुबे जिस युवक की पिटाई कर रहा है वह उसके घर का एक कर्मचारी है जो केवल वेतन की मांग कर रहा था।

स्त्रोत – ट्विटर (ट्विट डिलीट कर दिया है)

स्माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद ने इस विडियो को साझा कर दावे का समर्थन किया।

झांसी कांग्रेस सेवादल के ट्विटर हैंडल से दावे का समर्थन किया गया।

NDTV के रिपोर्टर साजिद खान ने विडियो को साझा कर लिखा कि भाजपा गठबंधन का विधायक बेरहमी से कर्मचारी को पीट रहा है।

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय समन्वयक अभय तिवारी ने विडियो को साझा कर गठबंधन गुटो की आलोचना की।

उच्चतम न्यायालय में छत्तीसगढ़ के अपर महाधिवक्ता अशोक बसोया ने भी लिखा कि, भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टी के विधायक विपुल दुबे, अपने घर के कर्मचारी को वेतन मांगने पर पीट रहें है।

सामाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के पी पाठक ने भाजपा गठबंधन की आलोचना की।

भाजपा और निषाद की गठबंधन पार्टी के विधायक विपुल दुबे को लेकर किए इस दावे की हमनें पड़ताल की।

यह भी पढ़े: सुरेश चव्हाणके की पत्नी का मुस्लिम संग फरार होने का दावा झूठा

फैक्ट चैक

पड़ताल के लिए हमने वीडियो से संबंधित कि-फ्रेम्स को इंटरनेट पर रिवर्स इमेज सर्च किया तो ETV भारत की 17 अप्रैल 2022 की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट उसी विडियो पर आधारित थी जो यूपी कांग्रेस द्वारा सांझा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक़ विडियो यूपी के शाहजहांपुर का है। विडियो में युवक की पिटाई करने वाल शक्श एक दबंग है तथा सामाजवादी पार्टी दंबग के भाजपाई होने का आरोप लगा रही थी। इस मामले पर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मुख्य आरोपी फरार हो गया।

ETV भारत
स्त्रोत – ETV भारत

एक वर्ष पूर्व यह विडियो वायरल हुआ था, जिस पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तलाश करके रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले पर एसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित का नाम राजीव भारद्वाज तथा मुख्य आरोपी का नाम प्रतीक तिवारी है। मुख्य आरोपी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई तथा एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। मुख्य आरोपी सहित कुछ लोग फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने 16 अप्रैल 2022 को इस मामले पर बाइट दी थी। अपनी पड़ताल में हमें यह बाइट शाहजहांपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर मिली।

अब तक की पड़ताल में यह साबित हो गया कि यूपी कांग्रेस द्वारा साझा किया गया विडियो हाल का नहीं बल्कि एक वर्ष पुराना है। यूपी कांग्रेस ने दावे में मामले को ज्ञानपुर का बताया है जबकि मामला शाहजहांपुर का है।

यूपी कांग्रेस के दावे पर संज्ञान लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस ने भ्रामक पोस्ट न करने की हिदायत दी है।

हमारी आगे की पड़ताल में हमें यूपी पुलिस की वेबसाइट पर एफआईआर की कॉपी मिली, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता राजीव भारद्वाज ने हमले के लिए दोषी मुख्य अपराधी प्रतीक तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यूपी पुलिस की वेबसाइट पर एफआईआर की कॉपी
स्त्रोत: यूपी पुलिस वेबसाइट

इसके बाद प्रतीक तिवारी के राजनीतिक जुड़ाव के पीछे की सच्चाई जानने के लिए हमारी जांच ने हमें प्रतीक तिवारी के फेसबुक प्रोफाइल पर पहुंचाया, प्रोफाइल को स्कैन करने के बाद, हमने पाया कि प्रतीक तिवारी घटना से एक वर्ष पूर्व बहुजन समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे।

आरोपी प्रतीक तिवारी बसपा का जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार था
स्त्रोत: प्रतीक तिवारी फेसबुक प्रोफाइल

इसके अलावा हमने उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर पड़ताल की तो यह जानने में आया कि ज्ञानपुर विधानसभा सीट भदोही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। विपुल दुबे निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (NISHAD) पार्टी से ज्ञानपुर के विधायक जरूर है। लेकिन उनका राजीव भारद्वाज की पिटाई से कोई लेना-देना नहीं है।

भदोही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानपुर सीट से विधायक विपुल दुबे निषाद पार्टी के सदस्य है।
स्त्रोत – उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद (आधिकारिक वेबसाइट)

हमारी पड़ताल के बाद साफ है कि यूपी कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी समर्थकों ने एक साल पुराने वीडियो को सजा कर झूठा दावा किया है।

दावा युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाला शख्स, ज्ञानपुर सीट से भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी निषाद का विधायक है ।
दावेदारयूपी कांग्रेस, रियाज अहमद, झांसी कांग्रेस सेवादल, साजिद खान, अभय तिवारी, अशोक बसोया, के पी पाठक
फैक्ट चैकझूठा

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं

जय हिन्द

यह भी पढ़े: मलंग गढ़ दरगाह परिसर में ‘जय श्री राम’ के नारे में सांप्रदायिक एंगल नहीं