Home हिंदी नहीं, अमित शाह के अनुरोध करने के बावजूद लोगों ने BJP को वोट के लिए नहीं मना किया

नहीं, अमित शाह के अनुरोध करने के बावजूद लोगों ने BJP को वोट के लिए नहीं मना किया

Share
Share

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा फरवरी में विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रहा है। लिहाजा सभी दल यहां चुनाव प्रचार के लिए दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमित शाह के त्रिपुरा दौरे के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के बार बार अनुरोध करने के बावजूद लोगों ने BJP को वोट के लिए मना कर दिया।

इस वीडियो में गृह मंत्री जनता से यह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘क्या आप कमल के चुनाव चिन्ह को वोट देंगे? इतना धीरे कैसे चलेगा?’

इस वीडियो को सीपीआईएम पश्चिम त्रिपुरा, प्रणति दास, समेत अन्य शेयर किया है। इसके अलावा यूट्यूब पर भी इसे रेड व्यूज नामक चैनल ने पोस्ट किया गया है।

Fact Check

हमारी टीम चुनाव से जुड़े पोस्ट का पहले भी पड़ताल कर चुकी है। इस बार भी हमनें पड़ताल की जिसमें सच्चाई दावे से इतर निकली।

पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमनें कुछ कीवर्ड्स जैसे अमित शाह त्रिपुरा को यूट्यूब पर सर्च किया। इस दौरान हमें भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 5 जनवरी 2023 को पोस्ट किया गया वीडियो मिल गया। इसके कैप्शन के मुताबिक अमित शाह ने त्रिपुरा के सबरूम में जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया था। इस वीडियो को पूरा सुनने और वायरल वीडियो को सुनने से पता चला कि असली वीडियो के दो अलग अलग हिस्सों को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

वायरल वीडियो का पहला भाग असली वीडियो के अंत का है। 22 मिनट के इस वीडियो में 21 मिनट 20 सेकेंड के अंत में गृह मंत्री ने जनता से कहा ‘क्या आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे? इसका जवाब गृहमंत्री को सुनाई नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि क्या आवाज है भाई ऐसा नहीं चलेगा जोर से बोलिए बटन दबाएंगे? इस सवाल का लोगों ने बड़ी तेजी से जवाब दिया। और भारत माता के नारे भी लगाए।

ऐसे ही दूसरे भाग जो, असली वीडियो शुरुआत का है, में अमित शाह ने जनता से भारत माता के नारे लगाने को कहा तो धीरे आवाज आई लेकिन जब अमित शाह ने कहा कि लोग ज्यादा है आवाज कम है तो लोगों ने काफी तेजी से जयकारे लगाए।

इन तमाम बिंदुओं से स्पष्ट है कि असली वीडियो के दो अलग अलग भागों को एडिट करके यह जताने की कोशिश की जा रही है कि त्रिपुरा की जनता भाजपा नेताओं को नजरअंदाज कर रही है। हालांकि पूरा वीडियो देखने से पता चलता है कि लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Claimअमित शाह के बार बार अनुरोध करने के बावजूद लोगों ने BJP को वोट के लिए मना किया
Claimed byCPIM पश्चिम त्रिपुरा, प्रणति दास, रेड व्यूज
Fact Check वीडियो एडिटेड है

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। कृपया सहयोग करें।

जय हिन्द

आप हमें UPI द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं : vgajera@ybl 

Share