Home हिंदी तन नहीं ढंके स्कूली बच्चे की फोटो भारत की नहीं, कम्बोडिया की है

तन नहीं ढंके स्कूली बच्चे की फोटो भारत की नहीं, कम्बोडिया की है

Share
Share

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने 5 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें स्कूली छात्रों का समूह पढ़ाई कर रहा है उसी में एक छात्र फटे हुए कपड़े पहना है। और इसके कारण ठीक से उसका तन भी नहीं ढंका है।

ट्विटर पर तस्वीर को पोस्ट कर कर सपा प्रवक्ता ने मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत पर भी सवाल खड़े किए हैं।

तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “प्रधानमंत्री जी आप कैसा भारत गढ़ रहे हैं जहाँ तन ढकने को कपड़े तक नहीं हैं बच्चों के पास।”

स्क्रीनशॉट

हमारी टीम ने इस दावे की पड़ताल की। हालांकि, हमारी पड़ताल में सच्चाई दावे से बिल्कुल अलग निकली ।

Fact Check

पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 26 मार्च 2015 को कम्बोडियन न्यूज वेबसाइट postkhmer.com द्वारा प्रकाशित हमारे बच्चे शीर्षक वाला एक न्यूज़ आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल में वही तस्वीर बतौर फीचर इमेज इस्तेमाल की गई थी जिसे सपा प्रवक्ता ने अभी साझा किया है।

इस फोटो के कैप्शन के अनुसार यह तस्वीर तब की है जब एक ग्रामीण इलाके में छात्र क्लास ले रहे थे, जिसे 25 मार्च को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। 

स्त्रोत : postkhmer.com

यह पोस्ट ख्मेर भाषा में लिखा गया है। ख्मेर कम्बोडिया की आधिकारिक भाषा है। यह आर्टिकल कम्बोडिया की शिक्षा प्रणाली के बारे में है, जिसका शीर्षक हमारे बच्चे है।

स्त्रोत : postkhmer.com

इन तमाम बिंदुओं के विश्लेषण से स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर भारत के गरीब छात्र की नहीं बल्कि कम्बोडिया के छात्र की है। और इसका भारत से कोई लेना देना नहीं है।

Claimभारत में तन ढकने को कपड़े तक नहीं हैं बच्चों के पास
Claimed byआईपी सिंह
Fact Checkतस्वीर कम्बोडियन बच्चे की है

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। कृपया सहयोग करें।

जय हिन्द

आप हमें UPI द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं : vgajera@ybl 

Share
Written by
Only Fact Team -

We are a dedicated fact-checking team committed to verifying political claims, analysing viral content, and countering misinformation with evidence-based research.