नहीं, MLA राजा सिंह के ‘भांजे’ शिवा सिंह ने नहीं कुबूला इस्लाम! जानें वीडियो का सच

0
1097

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद के गौशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह के सगे भांजे शिवा सिंह ने इस्लाम कुबूल कर लिया है!

इस वीडियो को NRQ 24 न्यूज नामक लोकल चैनल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है। इसके अलावा वीडियो को MIM गुजरात के उपाध्यक्ष फिरोज खान, गुमला युवा MIM जिला अध्यक्ष मिराज गुड्डू, ब्लॉगर तनिश्क खान समेत कई यूजर्स ने शेयर किया है।

आर्काइव लिंक
आर्काइव लिंक
आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

Fact Check

वीडियो व उसके साथ किए जा रहे दावे सन्देहास्पद लगा लिहाजा हमनें इसकी पड़ताल की। हमारी पड़ताल में दावे की हकीकत कुछ अलग ही निकली।

पड़ताल के लिए सबसे पहले हमनें गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किए जिसमें हमें न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट मिली जिसमें बताया गया कि हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है, जिसमें भाजपा विधायक टी राजा सिंह के भतीजे होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उसने मुस्लिम धर्म में धर्मांतरण किया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तथाकथित टी राजा सिंह का भतीजा होने का दावा करने वाला व्यक्ति कहता है कि उसने इस्लाम कबूल कर लिया है और उसका नाम अब मोहम्मद सिद्दीकी है। वह यह भी दावा करता है कि उसका मूल नाम शिवा सिंह था।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को हैदराबाद के साइबर क्राइम स्टेशन में दो व्यक्तियों के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज की गई थी जो खुद को बिन ओबैद मिश्री और मोहम्मद सिद्दीकी कहता था। उक्त व्यक्तियों के अलावा फर्जी वीडियो अपलोड करने वाले आठ यूट्यूब चैनलों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। यह मामला धारा आईपीसी 153 ए, 505 (2) आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है।

इसके अलावा अपनी पड़ताल में हमें हैदराबाद सिटी पुलिस का ट्वीट मिला जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए जानकारी दी कि इस मामले में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में आरोपी अपनी गलती स्वीकारते हुए सुने जा सकते हैं। इसमें राजा सिंह का भांजा बताने वाले व्यक्ति ने कबूल किया है कि उसने झूठ बोला था।

आर्काइव लिंक

इन तमाम बिंदुओं के विश्लेषण से साफ है कि गौशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह के सगे भांजे शिवा सिंह नें इस्लाम नहीं कुबूल किया है बल्कि ये दावा करने वाले व्यक्ति ने पुलिस के सामने खुद कुबूला कि उसने झूठ बोला।

Claim
हैदराबाद के गौशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह के सगे भांजे शिवा सिंह ने इस्लाम कुबूल कर लिया है!
Claimed by
MIM गुजरात के उपाध्यक्ष फिरोज खान, गुमला युवा MIM जिला अध्यक्ष मिराज गुड्डू, ब्लॉगर तनिश्क खान समेत अन्य यूजर्स
Fact Check
वीडियो में किया गया दावा फर्जी है

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों का भंड़ाफोड़ करने की जिम्मेदारी निभा रहे है। हमारे पास अन्य लोगो की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा।  कृपया सहयोग करें।

जय हिन्द।