Home हिंदी भगवा लव ट्रैप का दावा निकला फर्जी, वीडियो में छेड़खानी करने वाला शख्स बांग्लादेशी मुस्लिम निकला

भगवा लव ट्रैप का दावा निकला फर्जी, वीडियो में छेड़खानी करने वाला शख्स बांग्लादेशी मुस्लिम निकला

Share
फर्जी
इन ट्वीट्स का दावा फर्जी है।
Share

ट्विटर और फेसबुक पर आजकल एक प्रकार का वीडियो ज़ोरों से साझा किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की हिजाब पहनी हुई होती है और लड़का हिन्दू होता है, फिर कट्टरपंथी उसे मारते पीटते हैं और लड़की को शर्मशार करते हैं, ऐसा करके वे इस्लाम की हिफाज़त करते हैं। इस करतूत को कट्टरपंथी भगवा लव ट्रैप के खिलाफ कार्रवाई कहते हैं।इसी कड़ी में एक और वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें एक टीचर एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा है और इस वीडियो को भी भगवा लव ट्रैप के दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

वीडियो को रुखसार शेख ने शेयर करते हुए लिखा है कि स्कूल और कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों के साथ क्या होता है। आप खुद देख लीजिए।

https://twitter.com/Rukhsar_Sheikh4/status/1661058029826064390?s=20

रुखसार के वीडियो पोस्ट का हवाला देते हुए असद अनवर अहमद ने लिखा है कि, भगवा लव ट्रैप, भगवा लव ट्रैप इज़ रियल, इस्लामोफोबिया इन इंडिया, बेटी बचाओ, दीन बचाव, सेव मुस्लिम गर्ल्स।

https://twitter.com/MDSahil18425914/status/1661247250440552451?s=20

परीना हमीद ने लिखा है कि, आरएसएस, नरेंद्र मोदी के समर्थकों के अंदर नैतिकता नहीं है। एक मुस्लिम लड़की के साथ छेड़खानी कर रहें हैं। इंडियन मुस्लिम अंडर अटैक। स्टॉप भगवा ट्रैप। सेव मुस्लिम गर्ल्स।

मुजिबुल हक ने लिखा है कि, हिंदुस्तान में मुस्लिम लड़कियों के प्रति नफरत को बंद करो।

भगवा लव ट्रैप
Source- Twitter

अब सवाल उठता है कि क्या सच में हिंदुस्तान के स्कूल में मुस्लिम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है या भारत के स्कूलों में मुस्लिम लड़कियों की सुरक्षा नहीं है? दूसरा सवाल यह उठता है कि क्या टीचर हिन्दू है, जिससे कि उसके ऊपर भगवा लव ट्रैप का आरोप लगाया जा रहा है? आइए इसकी जांच करते हैं।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी का बीफ निर्यात पर एडिटेड वीडियो शेयर कर ट्विटर यूजर ने हिंदुओं का मजाक उड़ाया

फैक्ट चेक

हमने अपनी पड़ताल की शुरुआत वीडियो के मूल स्रोत को जानने के मकसद से की, जिसके लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के बाद हमें यह जानकारी मिली कि यह वीडियो 2016 में बांगलादेश का है

बांगलादेश जर्नल नामक एक मीडिया संस्थान ने इस खबर को 2020 में रिपोर्ट किया था और वीडियो के पीछे की कहानी बताई थी।

दरअसल, वीडियो में दिख रहा टीचर का नाम नुरुल हक सरदार है। यानी वह बांगलादेशी मुस्लिम है। वह न तो भारतीय हैं और न ही हिन्दू हैं। नुरुल सोनार बांगला स्कूल में अध्यापक था, और वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।

भगवा लव ट्रैप का नहीं
Source- Bangladesh Journal

बांगलादेश जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा की शादी नुरुल से कर दी गई थी। एक बार फिर से यह व्याख्या संक्षेप में बताता हूं, नुरुल हक ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की, उसे नौकरी से निकाल दिया गया और फिर छात्रा की शादी नुरुल से कर दी गई। बांगलादेश जर्नल के मुताबिक छात्रा और नुरुल के गैर संबंध की दास्तां उस क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई थी।

वीडियो में दिख रहा टीचर का नाम नुरुल हक सरदार है। यानी वह बांगलादेशी मुस्लिम है। वह न तो भारतीय हैं और न ही हिन्दू हैं
Source- Bangladesh Journal

ऊपर दिए गए सभी सबूतों के आधार पर यह कहना उचित होगा कि रुखसार द्वारा साझा की गई वीडियो बांगलादेश की है और उन ट्विटर यूजर्स के दावे के विपरीत, छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला व्यक्ति मुस्लिम है। इसके साथ ही, यह बात भी साबित होती है कि इन वीडियो का वायरल होने का मूल उद्देश्य भारत में हिन्दुओं के खिलाफ नफरत को फैलाना है।

इस प्रकार के वीडियो जो किसी भी सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं, हमारे समाज के लिए हानिकारक होते हैं और समाजिक सद्भाव और सामाजिक एकता को कमजोर करते हैं। भगवा लव ट्रैप नाम की जालसाज़ बीमारी मुस्लिम समुदाय में  पनप रही है। यह हिन्दुओं के खिलाफ एक षड़यंत्र है, जिसको तोड़ने के लिए Only Fact सदैव तत्पर है। 

दावाहिंदू टीचर मुस्लिम लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है अथवा भगवा लव ट्रैप का शिकार बना रहा है।
दावेदारट्विटर यूजर्स
फैक्ट चैकफर्जी
यह भी पढ़े: मुस्लिम दंपति द्वारा पुजारी की मदद का स्क्रिप्टेड वीडियो आर जे सायमा ने साझा किया

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप हमें लिविक्स मीडिया फाउंडेशन क्यूआर कोड द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं

Share