Home हिंदी केजरीवाल का दावा कि उनके कार्यक्रम के चलते पार्टी प्लॉट पर बिना किसी नोटिस की कार्यवाही, पूरी तरह से झूठ है l

केजरीवाल का दावा कि उनके कार्यक्रम के चलते पार्टी प्लॉट पर बिना किसी नोटिस की कार्यवाही, पूरी तरह से झूठ है l

Share
Share

24 सितंबर 2022 को AAP ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि AAP को शिक्षा संवाद के लिए जगह देने वाले नवनीत काका के हॉल पर, बिना नोटिस के बीजेपी ने बुलडोज़र भेज दिया।   

आर्काइव लिंक

AAP नेता संजय सिंह और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर दावे का समर्थन किया है। 

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

AAP ने अपने गुजरात के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक इन्फोग्राफिक शेयर कर कुछ तस्वीरें साझा की और दावे का समर्थन कर लिखा कि बीजेपी द्वारा एक ईमानदार आम आदमी पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है। 

आर्काइव लिंक

Fact Check

AAP द्वारा किया गया दावा संदेहास्पद लगा इसलिए हमने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। 

दरअसल 20 सितंबर 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुजरात के वडोदरा में शिक्षा संवाद सभा की थी। यह सभा जिस हॉल में हुई थी उसके मालिक रोनक नवनीतभाई पटेल के हॉल पर वडोदरा महानगर पालिका ने गैरकानूनी निर्माण को लेकर 24 सितंबर 2022 को कार्यवाही की। 

इस मामले की पड़ताल के दौरान जब हमारी टीम ने वडोदरा महानगर पालिका से संपर्क किया तो मामले से जुड़े कुछ आधिकारिक दस्तावेज वडोदरा महानगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराए गए। 

वडोदरा महानगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2022 को एक आधिकारिक नोटिस हॉल के मालिक को भेजा गया था। इस नोटिस में यह कहा गया था कि हॉल या उससे संबंधित कुछ निर्माण जो कि गैरकानूनी है, उस पर हॉल मालिक एक रिपोर्ट महानगर पालिका को लिखित में दे अन्यथा प्रशासन अपने हिसाब से कार्यवाही करेगा तथा कार्यवाही में होने वाला खर्च भी प्रशासन द्वारा हॉल मालिक से वसूला जायेगा। 

Source- Vadodara Mahanagar Palika

हॉल मालिक द्वारा प्रशासन के नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने पर वडोदरा महानगर पालिका ने बुलडोज़र भेज कर गैरकानूनी निर्माण पर कार्यवाही की। जिसके बाद हॉल मालिक ने महानगर पालिका के कमिशनर को 12:51 बजे यह लिखित में दिया कि, “ हमारे पार्टी प्लॉट में जो भी गैरकानूनी निर्माण है उन्हें हम स्वयं चार दिनों के अंदर हटा लेंगे और यदि आपके (महानगर पालिका) ध्यान में कोई गैरकानूनी निर्माण है तो हमें बताइये हम उसे स्वयं ही हटा लेंगे। “

Source- Vadodara Mahanagr Palika

हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि AAP  द्वारा किया गया दावा पूरी तरह से झूठ है। प्रशासन ने कार्यवाही के 2 दिन पूर्व ही नोटिस दे दिया था। 

AAP नेताओं द्वारा यह दावा करना कि हॉल मालिक पूरी तरह से ईमानदार है, यह भी सच नहीं है। हॉल मालिक ने प्रशासन के नोटिस को नजरंदाज किया था जिसके कारण प्रशासन को कानूनन कार्यवाही करनी पड़ी। 

दावानवनीत काका के हॉल पर, बिना नोटिस के बीजेपी ने बुलडोज़र भेज दिया। 
दावेदार AAP, AAP नेता संजय सिंह, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
फैक्ट चैक  AAP द्वारा किया गया दावा पूरी तरह से झूठ है। प्रशासन ने कार्यवाही के दो दिन पूर्व ही नोटिस दे दिया था। 

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों का उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे है। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा।  कृपया सहयोग करें।

जय हिन्द !

Share