Home हिंदी नहीं, केंद्र सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं

नहीं, केंद्र सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं

Share
Share

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 2024 चुनाव के पहले नई पेंशन योजना को रद्द कर ओल्ड पेंशन योजना को लागू कर सकती है।

प्रमुख रूप से इस खबर को भारत 24 नामक यूट्यूब चैनल ने चलाया है। इसके अलावा पत्रकार अमित कुमार व राजस्थान सरकार में अधिकारी बलराम रावत ने साझा किया है।

https://twitter.com/DrBalramRawat/status/1601272611681742849?t=QcZwRohZr8uTNYVXxiVuIg&s=19

हमारी टीम ने इस दावे को लेकर पड़ताल की। हमारी पड़ताल में सच्चाई दावे से बिल्कुल अलग निकली।

Fact Check

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमनें नई पेंशन, केंद्र सरकार को ट्विटर पर सर्च किया। इस दौरान हमें केंद्र सरकार के जनसंपर्क विभाग यानी पीआईबी का एक ट्वीट मिल गया।

दरअसल, 12 दिसम्बर 2022 को किए गए ट्वीट में पीआईबी ने पेंशन से जुड़ी खबर पर खण्डन जारी किया था। इसमें कहा गया कि ये दावा कि केंद्र सरकार नई पेंशन योजना (NPS) को रद्द कर पुरानी पेंशन (OPS) लागू कर सकती है, भ्रामक है

पीआईबी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इसके अलावा हमनें इंटरनेट पर भी कुछ कीवर्ड्स सर्च किए लेकिन प्रमुख मीडिया संस्थानों ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें दावे से जुड़ी जानकारी दी गई हो।

Claim केंद्र सरकार नई पेंशन योजना (NPS) को रद्द कर पुरानी पेंशन (OPS) लागू कर सकती है
Claimed byभारत 24, पत्रकार अमित कुमार व राजस्थान सरकार में अधिकारी बलराम रावत
Fact Checkदावा भ्रामक है

प्रिय पाठकों, हम भारत के खिलाफ फर्जी खबरों को उजागर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारे पास अन्य लोगों की तरह कोई कॉर्पोरेट फंडिंग नहीं है। आपका छोटा सा सहयोग हमें और आगे बढ़ने में मदद करेगा। कृपया सहयोग करें।

जय हिन्द

आप हमें UPI द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं : vgajera@ybl 

Share
Written by
Only Fact Team -

We are a dedicated fact-checking team committed to verifying political claims, analysing viral content, and countering misinformation with evidence-based research.